Doordrishti News Logo

हादसों में चार की मौत

जोधपुर, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में हुए अलग-अलग हादसों में चार लोागों की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई कर शव उनके परिजन को सौंपे। फलोदी पुलिस ने बताया कि जैसलमेर के लाठी थानान्तर्गत चाचा निवासी जमालदीन पुत्र बाबू खां की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका पुत्र बाइक लेकर जांबा चौराहा से निकल रहा था। तब अज्ञात वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में घायल उसके पुत्र की फलोदी अस्पताल में मौत हो गई। दूसरी तरफ पीपाड़ शहर पुलिस ने बताया कि जालीवाड़ाकलां निवासी बगदाराम पुत्र पाबूराम की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी पुत्री विमला ने भूल से घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया।

इस पर उसे पीपाड़शहर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर वह चल बसी। जबकि चाखु पुलिस के अनुसार केलनसर निवासी महेशकुमार पुत्र हीराराम मेघवाल ने बताया कि उसके पिता 49 साल के हीराराम पुत्र पुरखा राम बाइक लेकर केलनसर से निकल रहे थे। तब सामने अचानक से नील गाय आने पर उसे टकराने पर घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती करवाने पर उपचार के बीच मौत हो गई। फलोदी पुलिस ने बताया कि बावड़ीकलां निवासी 21 साल का पवित्र सिंह पुत्र पूनमसिंह क्षेत्र से गुजरने वाली नहर में गिर गया। उसे पानी से बाहर निकाला गया। मगर तब तक वह दम तोड़ चुका था। उसके चाचा राजेंद्र कुमार की तरफ से फलोदी थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य से दो ट्रेनें रेगुलेट रहेंगी

April 17, 2026

वंदे भारत सहित कई ट्रेनें आज परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

April 17, 2026

भगत की कोठी-सीएसएमटी एकतरफा स्पेशल ट्रेन 18 को

April 17, 2026

एम्स जोधपुर में अब भर्ती मरीजों के लिए अलग कैशलेस काउंटर

April 16, 2026

सेंट्रल जेल में बाथरूम के पीछे कचरे में मिला मोबाइल और दो सिम कार्ड

April 16, 2026

मकान में पुलिस की रेड,1.900 ग्राम अफीम का दूध बरामद, आरोपी गिरफ्तार

April 16, 2026

डीएसटी की सूचना पर युवक को पकड़ा,देशी पिस्टल और पांच कारतूस बरामद

April 16, 2026

राशन की दुकानों में मिलने वाले गेहूं में घपले आने लगे सामने

April 16, 2026

कनाडा में रिटेल स्टोर पर जॉब लगाने के नाम पर युवक से 4 लाख की ठगी

April 16, 2026