Doordrishti News Logo

भाजपा को आधे से ज्यादा सीटों पर बढ़त, पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत हारे

  • उत्तराखंड चुनाव परिणाम
  • लालकुआं सीट से भाजपा के मोहन सिंह विष्ट ने 14 हजार वोटों के अंतर पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत को हराया

देहरादून, उत्तराखंड विधान सभा चुनाव के आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। राज्य की 70 सीटों पर 632 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। मतगणना के ताजा रुझान में भाजपा काफी बढ़त बनाए हुए है। भाजपा कांग्रेस से दोगुने सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं विधानसभा सीट से 14 हजार वोट के अंतर से चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत के लाल कुआ से चुनाव लड़ने से यह हॉट सीट बन गई,यह सभी की नजरें थी।

अब तक के रुझान में भाजपा कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए 46 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। तीन सीटों पर निर्दलीयों को बढ़त मिल रही है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, सुबोध उनियाल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से पीछे चल रहे हैं।

लालकुआं सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व सीएम हरीश रावत चुनाव हार गए हैं यहां से भाजपा के मोहन सिंह बिष्‍ट ने उन्‍हें 14 हजार मतों से शिकस्त दी। राज्य में किसकी सरकार बनेगी थोड़ी देर में तस्वीर साफ हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में 14 फरवरी को पांचवीं विधान सभा के लिए 70 सीटों के चुनाव हुए थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अध्यक्ष पद के लिए 6 नगर पालिकाओं में नामांकन प्रक्रिया संपन्न

September 16, 2026

नगर निगम जोधपुर के वार्ड 50 के पुनर्मतदान की मतगणना गुरुवार को

September 16, 2026

पुनर्मतदान में 72.39 प्रतिशत मतदान

September 16, 2026

जेआईए के द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध सम्पन्न,सोनू भार्गव बने अध्यक्ष

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 क्षेत्र में 16 को सार्वजनिक अवकाश

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर बुधवार को होगा पुनर्मतदान

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर पुनर्मतदान के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

September 16, 2026

शेखावत के वार्ड में कांग्रेस तो गहलोत के वार्ड में भाजपा जीती

September 15, 2026

जीत के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों ने निकाले विजय जुलूस

September 15, 2026