Doordrishti News Logo

जोधपुर, महिला अधिकारिता विभाग मंडोर द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत मुख्यालय सुरपुरा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विशेष जाजम आयोजित की गई। जाजम में प्रचेता उर्मिला जोशी द्वारा निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण व महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना की जानकारी उपस्थित महिलाओं व किशोर बालिकाओं को दी गई। मुख्य अतिथि सरपंच जुगताराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य संपतलाल द्वारा इस मौके पर दो बेटियों के जन्म उत्सव पर केक काट कर हाइजीन किट वितरित किए गए। महिला कल्याण अधिकारी राधा गौड़ द्वारा महिला शक्ति केंद्र की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा महिलाओं व बालिकाओं की मौजूदगी में बालिकाओं का तिलक व माल्यार्पण द्वारा स्वागत कर उनके पद चिन्हों का चित्रांकन करवा कर शक्ति रूप में सम्मान करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य संपतलाल द्वारा शिक्षा विभाग की बालिका कल्याण की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाल कर बालिकाओं को कम से कम कक्षा 10 तक पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी आशा कंवर, पंचायत सहायक सीमा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्राम साथिन उगमा सहित बड़ी संख्या में महिला व किशोर बालिकाओं की भागीदारी रही है। इस मौके पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला व नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन प्रचेता उर्मिला जोशी द्वारा करवाया गया।

Related posts:

फलोदी-जैसलमेर रेलखंड पर अब 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेनें

September 3, 2026

अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

September 3, 2026

भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग

September 3, 2026

पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026