Doordrishti News Logo

सूने मकान में चोरों ने सेंध लगाकर लेपटॉप और जेवर चुराए

जोधपुर, शहर के मोहन नगर बीजेएस कॉलेानी क्षेत्र में दो दिन से सूने पड़े मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से मोबाइल, लेपटॉप और चांदी के जेवर आदि चोरी कर लिए। पुलिस ने भवन मालिक की तरफ से मामला दर्ज किया।

महामंदिर थाने के हैडकांस्टेबल गणपतसिंह ने बताया कि मोहनगर ए गली नंबर 3 में रहने वाले इंद्रसिंह देवल पुत्र जीवराज सिंह की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसका घर दो दिन से सूना पड़ा था। अज्ञात चोर घर में घुसे और वहां से एक मोबाइल, लेपटॉप, 40 तोला वजनी चांदी की छड़ा जोड़ी, चांदी के कुछ सिक्के, छत्र, कुछ नगदी और दस्तावेज जिनमें आधार कार्ड आदि थे, चोरी कर गए। हैडकांस्टेबल गणपतसिंह के अनुसार आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बारे में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: