Doordrishti News Logo

आठ साल के मासूम को भाई से मिलवाने का कहकर कुकर्म

जोधपुर, जिला पश्चिम में आठ साल के मासूम के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। अंजान युवक ने उसे उसके भाई से मिलवाने का बोलकर बाइक पर बिठाकर लाया और जेएनवीयू नया परिसर ले गया। जहां सूने स्थान पर बालक से कुकर्म किया गया। रोता हुआ बालक घर पहुंचा और मां को बात बताई। इस पर पुलिस तक मामला पहुंचा और हरकत में आई। फिलहाल आरोपी का पता नहीं चला है। घटना सोमवार को होना बताया गया है।

एक पुलिस निरीक्षक ने बताया कि आठ साल का मासूम शताब्दी सर्किल पर अकेला खड़ा था। तब एक बाइक सवार अंजान युवक उसके पास और कहा कि उसे उसके भाई से मिलवा देगा। इस पर वह उसे बाइक पर बिठाकर जेएनवीयू नया परिसर पर लेकर आया। जहां सूने स्थान पर कुकर्म कर छोड़ दिया। बाद में बालक रोता हुआ खुद ही अपने घर पहुंचा। मां थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। मामला पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: