Doordrishti News Logo

कृषक को हनी ट्रेप में फांसा, पांच लाख की डिमांड

  • हैदराबाद की होटल में लड़क़ी व उसके दोस्तों की कारस्तानी
  • वीडियो वायरल की धमकियां
  • दो लाख दे चुका, पीडि़त पहुंचा थाने

जोधपुर, खेताबाड़ी करने वाले एक कृषक का अपनी पत्नी से अलगाव चल रहा है। जिसके चलते वह पीहर में है। इधर कृषक की पहचान पुरानी कचहरी में चाय का ढाबा चलाने वाले एक व्यक्ति से हो गई। उसने शादी का झांसा दिलवाने के साथ हनी ट्रेप में फंसवा दिया। अब लड़क़ी और तीन पुरूष बनाए वीडियो से ब्लैकमेल कर पांच लाख की डिमांड कर रहे हैं। अन्यथा वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जा रही है।

पीडि़त ने आखिरकार सोमवार को उदयमंदिर पुलिस की शरण ली और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने अब इसमें तफ्तीश आरंभ की है। उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाला एक शख्स खेतीबाड़ी करता है। उसका अपनी पत्नी से अलगाव चल रहा है, जिसके चलते वह पीहर में बैठी है। उसका कोर्ट कचहरी आना जाना बना हुआ है। ऐसे में गत 4 फरवरी को वह कचहरी में एक चाय के ढाबे पर बैठा था। तब उसे चलाने वाले लक्ष्मणदान से जान पहचान हो गई।

लक्ष्मणदान ने शादी का झांसा दिलाया और कहा कि वह पार्टी को जानता है और मिलवा देगा। इस पर खेतीबाड़ी करने वाले कृषक उसके झांसे में आ गया। तब एक लड़क़ी से मिलवाया। 4 फरवरी के बाद इस लड़क़ी का कृषक के घर आना जाना शुरू हो गया। तब कृषक लड़क़ी पर रूपए लुटाने लगा। कभी दस हजार तो कभी बीस हजार दे देता था।

कुछ दिनों बाद लड़क़ी ने एक मित्र केसाराम से मिलवाया गया। तब केसाराम ने कहा कि वे हैदराबाद चलते है जहां पर बिजनैस की बात भी करेंगे। बाद में पीडि़त कृषक लड़क़ी, लक्ष्मणदान, लड़क़ी का मित्र केसाराम एवं एक अन्य हैदराबाद गए। जहां एक होटल में ठहरे थे। वहां पर पीडि़त को शराब पिलाई गई। लड़क़ी और उसके दोस्त केसाराम ने भी शराब पी। शराब के नशे में होने पर लड़क़ी ने उसके साथ अपनी आपत्तिजनक वीडियो बनाई। वीडियो उसके मित्र केसाराम की तरफ से बनाई गई।

पीडि़त का आरोप है 5 मार्च तक उसे प्रताडि़त कर उससे वीडियो का सार्वजनिक करने की धमकी देकर पांच लाख रूपए मांगे जा रहे हैं। जबकि वह तकरीबन दो लाख रूपए एक महिने में खर्च कर चुका है। उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि हनी ट्रेप का मामला बनता है। इस पर जांच आरंभ की गई है। सभी आरोपी स्थानीय बताए जाते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026