Doordrishti News Logo

कपूर ने संभाली कोणार्क कोर की बागडोर

जोधपुर, लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर ने सोमवार को भारतीय सेना की कोणार्क कोर की बागडोर संभाल ली। लेफ्टिनेंट जनरल पीएस मन्हास ने उन्हें पदभार सौंपा। लेफ्टिनेंट जनरल कपूर को डेजर्ट वार में महारत हासिल है।

लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर अपने 35 साल के सेवा करियर के समय भारत और विदेश दोनों में प्रतिष्ठित कमांड, स्टाफ और प्रशिक्षणिक नियुक्तियों में रह चुके हैं। जनरल ऑफिसर ने डेजर्ट सेक्टर में एक आर्मर्ड ब्रिगेड और एक डिवीजन की कमान संभाली है। वह भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून और आर्मी वार कॉलेज, महू में प्रशिक्षक रहे हैं। उनके स्टाफ असाइनमेंट में एक स्वतंत्र आर्मर्ड ब्रिगेड,पूर्वी क्षेत्र में फ्रंटलाइन डिवीजन,एक कमांड मुख्यालय, सामरिक बल कमान और रक्षा मंत्रालय के एकीकृत मुख्यालय में सेवा करना शामिल है। उन्होंने बोत्सवाना रक्षा बलों के सलाहकार के रूप में कार्य किया है।

आर्मी वार से गे्रजुएट

जनरल ऑफिसर यूएस आर्मी वॉर कॉलेज से ग्रेजुएट हैं। इससे पहले वह नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय (सेना) के एकीकृत मुख्यालय में क्षमता विकास के महानिदेशक थे,जो पूंजी अधिग्रहण, नीति निर्माण और समन्वय क्षमताओं के लिए जिम्मेदार थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: