Doordrishti News Logo

महिला दिवस पर मंगलवार को होंगे विविध कार्यक्रम

जोधपुर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जोधपुर मंडल की ओर से महिला रेल कर्मचारियों के लिए मंगलवार अपराह्न चार बजे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभाकक्ष में महिला सशक्तिकरण पर भाषण व शाम पांच बजे आत्म रक्षा प्रशिक्षण संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में सोमवार को रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।

उन्होंने बताया कि महिला दिवस के उपलक्ष्य में 12 मार्च को महिला रेल कर्मचारियों को पुष्कर व मीरा मंदिर भ्रमण के लिए ले जाया जाएगा जिसके लिए इच्छुक महिलाएं बुधवार तक कल्याण अनुभाग में अपना पंजीयन करवा सकेंगी। पांडेय ने बताया कि जोधपुर मंडल पर महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों का समय-समय पर आयोजन किया जाता है। इसके तहत न सिर्फ महिला प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है अपितु महिला कल्याण संगठन की ओर से महिलाओं को जागरूक व स्वावलंबी बनाने के अनेक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही ट्रेन में अकेले सफर करने वाली महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ की महिला विंग सदैव तत्पर रहती है और ट्रेन में रात्रि में ड्यूटी पर तैनात रहती हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026