Doordrishti News Logo

महिला दिवस की पूर्वसंध्या पर स्टेशन पर की गई आकर्षक रोशनी

जोधपुर, मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जोधपुर मंडल रेलवे स्टेशन की इमारत को आकर्षक रोशनी से सजाया गया जिसके साथ सेल्फी लेने हजारों यात्री उमड़ पड़े।

मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि मंगलवार को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जोधपुर मंडल के मुख्य रेलवे स्टेशन को गुलाबी रंग की लाइटों से सजाया गया है जिसे जोधपुर आने और जोधपुर से प्रस्थान करने वाले हजारों यात्रियों ने अपने कैमरे में कैद किया और स्टेशन भवन के साथ सेल्फी भी ली। स्टेशन भवन पर की गई रोशनी के प्रति महिलाओं व बालिकाओं में विशेष उत्साह देखा गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: