Doordrishti News Logo

पुलिस का एफडीडीआई छात्राओं के लिए महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शुरू

जोधपुर, पुलिस परामर्श एवं सहायता केंद्र की ओर से महिलाओं और छात्राओं को महिला आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण समय समय पर दिया जा रहा है। सोमवार को केंद्र की तरफ से मंडोर स्थित फुटवियर डिजाइन एंड डवलपमेंट इंस्टीट्यूट की छात्राओं के लिए महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शुरू हुआ। सप्ताह भर तक यह प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पुलिस परामर्श एवं सहायता केंद्र के एडीसीपी सुभाषचंद्र ने बताया कि सोमवार से एफडीडीआई की छात्राओं के लिए महिला शक्ति आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण शुरू किया गया है। इसमें संस्थान की तकरीबन 80 छात्राओं को महिला अपराधों से संबंधित जानकारी दिए जाने के साथ उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाएं जाएंगे। सोमवार को शुरू हुए इस कार्यक्रम में शारदा पूनिया, सुशील जयमल, धर्माराम, किरण चौधरी के अलावा एफडीडीआई के अजीत सिंह चौहान, मलयज गंगवार, निधि शर्मा, वर्षा, मोनिका सहित कई छात्राएं मौजूद थी।

केंद्र के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुभाषचंद्र के अनुसार आगामी दिनों रातानाडा स्थित पुलिस लाइन में महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इसके लिए छात्राएं एवं महिलाएं अपना नाम पुलिस परामर्श केंद्र पर रजिस्टर्ड करवा सकती हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: