Doordrishti News Logo

मौसम परिवर्तन से बढ़ रही किसानों की चिंता, फिर से अलर्ट

जोधपुर, प्रदेश पर बार-बार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम पलटी मार रहा है। दोपहर में गर्मी रहती है तो सुबह शाम गुलाबी ठंड का असर बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरूवार को खत्म होने के साथ गर्मी चढऩे के आसार जताए गए, मगर अब फिर से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 7 मार्च से फिर से विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आएगा। इधर बार-बार पलट रहे मौसम और बादल बारिश ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। होली के आस पास रबी फसल की कटाई होती है। ऐसे में ओला बारिश से फसलों को भी नुकसान पहुंचने के आसार बने है। होली तक बादल बारिश का दौर बना रहने के आसार है।

मारवाड़ पर भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है। दो दिन तक इसका असर रहा था। जिसके असर से मौसम में ठंडक घुलने के साथ तेज सर्द हवाएं चलने लगी थी। आज सुबह से ही जोधपुर और आसपास के इलाकों में मौसम गुलाबी ठंडक लिए हुए था। हवा की गति भी तेज है। सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्का कोहरा भी छाया रहा। पश्चिमी विक्षोभ बनने से जोधपुर बीकानेर संभाग में इसका असर रहने के आसार है। अब मौसम विभाग की मानें तो आगामी 7 मार्च से फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे सर्दी का असर बने रहने की संभावना है।

इधर सूर्यनगरी में सुबह का तापमान 16 डिग्री के आस पास बना रहा। रात का तापमान भी 30 डिग्री के अंदर चल रहा है। फिलहाल न्यूनतम और अधिकतम तापमान यथावत चल रहे। दोपहर में तेज धूप से जरूर गर्मी का अहसास हो रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026