Doordrishti News Logo

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर खाते से 1.08 लाख पार

साइबर क्राइम

जोधपुर,शहर के न्यू पावर हाउस रोड पर एक मोटर कंपनी में काम करने वाले सैल्स प्रतिनिधि के साथ बैंक अधिकारी बनकर शातिर ने खाते से एक लाख आठ हजार रूपए की रकम साफ कर डाली। पीडि़त ने शास्त्रीनगर थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज कर जांच आरंभ की है।

थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि न्यू पावर हाउस रोड पत्रकार कॉलोनी निवासी अभिनव व्यास पुत्र राजेंद्र व्यास की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह मरूधरा मोटर्स में सैल्समैनी करता है। उसका एक बैंक खाता आईसीआईसी आई में है। वह अपने कार्यालय में था। तब किसी शख्स ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए खाता संबंधी जानकारी ले ली। ओटीपी नंबर बताने पर उसके खाते से अलग-अलग किश्तों में एक लाख आठ हजार रूपए साफ कर दिए। मोबाइल पर मिले संदेश से उसे ठगी का पता लगा। थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में आईटी एक्ट धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026