Doordrishti News Logo

शिवालयों में गूंजे हरहर महादेव के जयकारे

  • सुबह से ही चल रहे धार्मिक अनुष्ठान
  • मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी
  • लोगों ने रखा व्रतोपवास

जोधपुर, भगवान भोलेनाथ का विवाह शिवरात्रि के रूप में मंगलवार को मनाया जा रहा है। शहर में सभी शिव मंदिरों को आकर्षक रोशनी से सजाने के साथ सुबह से ही शिवालयों में हर हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई दे रहे हैं। सुबह से शिवभक्तों की भीड़ मंदिरों में उमड़ी है। पंचामृत के साथ कई तरह से भगवान शिव का अभिषेक किया जा रहा है।

रूद्रीपाठ हो रहे हैं। कईयों ने भगवान शिव की आस्था में व्रतोपवास भी रखा है। शाम को भीतरी शहर में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की बागर प्रखंड की ओर से भगवान शिव की बंदौली कार्यक्रम के साथ विवाह समारोह का आयोजन हुआ। बंदोली सुगालेश्वर महादेव मंदिर किला रोड से आरंभ होकर जूनी बागर में विशाल शिव बारात में तब्दील हुई। इसको लेकर पूरी तैयारियों के साथ मंदिरों में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू कर दिए गए। आज शहर भर में भगवान का ब्याह रचाने का कार्यक्रम के साथ विभिन्न व्यंजनों से शिव को पंचामृत रूद्री पाठ, जलाभिषेक किए गए।

शिवालयों को आकर्षक फूल मंडली से सजाया गया है। महाशिरात्रि का पर्व पूर्ण भक्ति भाव से मनाया जा रहा है।इकलिंग महादेव,अचलनाथ महादेव मंदिर,जालेारी गेट में बड़लेश्वर महादेव,रातानाडा शिवमंदिर, चांदपोल के सिद्धपीठ धाम, भूतनाथ एवं गोल बिल्डिंग स्थित जबरेश्वर महादेव मंदिर,पांचवी रोड रामेश्वर महादेव मंदिर,चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के 20-ई सेक्टर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर सहित शहर भर के सभी शिव मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। मंदिरों पुजारियों के सान्निध्य में यजमानों द्वारा अभिषेक किए जा रहे हैं।

कुंवारों से लेकर शादीशुदा तक अभिषेक करने पहुंचे

सुबह से ही शिवालयों में कुंवारों से लेकर शादीसुदा तक लोग भगवान भोलेनाथ का विभिन्न तरीकों से अभिषेक किया। मंदिरों के बाहर दान भी देने लोग पहुंचे। निराहार एवं फलाहार लेकर लोगों ने व्रतोपवास रखा है।

मंदिरों के बाहर यातायात और सुरक्षा के लिए लगाई पुलिस

शिवालयों में उमड़ रही शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस आयुक्तालय की तरफ से वहां पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी पुलिस कर्मियों को तैनात रखा गया। पुलिस की गाडिय़ां गश्त करती रही। पुलिस आयुक्तालय ने भी आमनज से व्यस्थाएं बनाए रखने की अपील की। आयुक्तालय की तरफ से महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी को बधाई दी गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026