Doordrishti News Logo

खेल की भावना अत्यंत महत्वपूर्ण- डीआरएम

रेलवे अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू 

जोधपुर, उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल खेलकूद संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने यहां रेलवे स्टेडियम में किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए डीआरएम ने कहा कि खेल में हार और जीत उतनी महत्वपूर्ण नहीं होती मगर खेल को जिस भावना से खेला जाता है वह अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा के काम के बीच खेलने का जो मौका मिला है उसका पूरा आनंद उठाना चाहिए। खेल से न सिर्फ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है बल्कि यह एक तरह का मेडिटेशन भी होता है। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज गुप्ता भी उपस्थित थे।

खेल की भावना अत्यंत महत्वपूर्ण- डीआरएम

पांडेय ने उद्घाटन मैच खेलने वाली टीमों लेखा और भंडार शाखा के खिलाड़ियों से परिचय लिया और प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। बाद में उन्होंने टॉस भी किया। मंडल खेलकूद अधिकारी रवि मीणा ने बताया कि नॉकआउट आधार पर खेली जाने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में जोधपुर मंडल के दस विभागों के 180 कर्मचारी भाग ले रहे हैं। जिसका फाइनल मुकाबला तीन मार्च को होगा।

इस अवसर मंडल के खिलाड़ी रणजीत सिंह के आकस्मिक निधन पर दो मिनट मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता जोगेंद्र सिंह, उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के ज़ोनल कार्यकारी सचिव अजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष पारस चौधरी व सचिव भरत जोशी भी मौजूद थे। प्रारम्भ में रवि मीणा ने डीआरएम और मंडल कार्मिक अधिकार डॉ अरविन्द कुमार ने अपर मंडल रेल प्रबंधक गुप्ता का स्वागत किया। राजकुमार जोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026