Doordrishti News Logo

मंदिर में चोरी और तोड़फ़ोड़ करने वाला नकबजन गिरफ्तार

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती बंबोर दर्जियान गांव में मंदिर के गर्भ गृह से चोरी और प्रतिमा को तोड़फ़ोड़ करने वाले नकबजन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से अब पूछताछ की जा रही है।

झंवर थानाधिकारी मनोज कुमार परिहार ने बताया कि बंबोर दर्जियान गांव के पाबू मंदिर में घुसकर गर्भ गृह में तोड़फ़ोड़ करने के साथ वहां लगी सांवलियां जी की मूर्ति को खंडित करने के बाद नकबजनी करने वाले एक शातिर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी बंबोर दर्जियान गांव का ही पुखराज पुत्र मांगीलाल मेघवाल को पकड़ा गया। उसने मंदिर में प्रवेश करने के साथ वहां पर नगदी आदि चुराकर ले गया। मंदिर में तोड़फ़ोड़ करने पर धार्मिक भावना को भी आहत किया। इस बारे में मंदिर के पुजारी दलाराम और अन्य ग्रामीणों ने शिकायत के साथ मामला दर्ज करवाया था।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी बेरोजगार होने के साथ शौक मौज के लिए रूपए चुराता है। अन्य वारदातों के बारे में भी पता लगाय जा रहा है। मामले को खोलने के लिए पुलिस की टीम में कांस्टेबल मदनलाल,प्रताप राम, दिनेश, शैतानसिंह,महेंद्रसिंह एवं श्यामलाल ने अहम भूमिका निभाई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026