Doordrishti News Logo

केंद्रीय कारागार में विचाराधीन बंदी ने खाया विषाक्त, भर्ती कराया

जोधपुर, जोधपुर केंद्रीय कारागार मेेंं एक विचाराधीन बंदी ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। बंदी को पहले जेल डिस्पेंसरी में भर्ती करवाया गया। जहां से एमजीएच में रैफर कर दिया गया। बंदी के बयान होने बाकी हैं। रातानाडा पुलिस की तरफ से इसमें अनुसंधान किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि केंद्रीय कारागार में 22 साल के एक विचाराधीन बंदी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ऩे पर जेल डिस्पेंसरी में भर्ती करवाय गया। हालत नाजुक देखते हुए उसे एमजीएच लाया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। बंदी के मजिस्ट्रेट बयान करवाए जाने हैं। उसके फिनाइल पीने का संदेह भी जताया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: