जेल प्रहरी से मारपीट कर वर्दी फाड़ऩे वाला बंदी गिरफ्तार
जोधपुर, केंद्रीय कारागार में जेल प्रहरी से मारपीट कर वर्दी फाड़ऩे वाले बंदी को रातानाडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बंदी के पास से एक मोबाइल जब्त हुआ था। रातानाडा पुलिस ने बताया कि गत दिनों जेल प्रहरी की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया गया कि परेड के बाद एक बंदी सियारा बोरूंदा निवासी राजेंद्र उर्फ राजू पुत्र शोभाराम जाट को मोबाइल के साथ पकड़ा गया था। तब उसने मारपीट करने के साथ वर्दी को फाड़ दिया था। पुलिस ने बताया कि अब बंदी राजेंद्र उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन नाटक का प्रभावी मंचन

ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फैडरेशन का 102वां वार्षिक अधिवेशन विजयवाड़ा में

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बंद शोरूम के शटर में घुसी

50 लाख की लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

एक ही दिन में 11 लाख की ठगी

चेहरे पर बिना चीरा लगाए टूटी हड्डियों को जोड़ा

सोलर प्लांट में हिस्सेदारी के नाम पर धोखाधड़ी

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की रेकी के 2 आरोपी गिरफ्तार

