Doordrishti News Logo

40वीं सीनियर जिला स्तरीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता 28 से

जोधपुर, शूटिंग बॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में 40वीं सीनियर जिला स्तरीय (पुरुष-महिला) शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती बाल वीणा भारती शिक्षण संस्थान सूरसागर के खेल प्रांगण में 28 फरवरी से 01 मार्च तक होगा। शूटिंग बॉल एसोसिएशन जोधपुर के जिला सचिव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जोधपुर जिले की इच्छुक टीमें भाग ले सकेगी। इस प्रतियोगिता से योग्य प्रतियोगिताओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा जो 05 से 06 मार्च 2022 को फतेहपुर सिटी (सीकर) में होगी। आवश्यक दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड, दसवीं की मार्कशीट एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो जमा करवाने होंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: