Doordrishti News Logo

तमिलनाडु सरकार के सांप्रदायिक तुष्टिकरण के विरोध में अभाविप का देश भर में प्रदर्शन

  • लावण्या आत्महत्या मामला
  • लावण्या को न्याय मिलने और गैरकानूनी गिरफ्तार किए कार्यकर्ताओं की रिहाई तक संघर्ष जारी

जोधपुर,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 14 फरवरी को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री आवास पर लावण्या आत्महत्या मामले में डीएमके सरकार द्वारा सांप्रदायिक तुष्टिकरण के विरोध एवं आंदोलनरत कार्यकर्ताओं के साथ किए गए अनैतिक व्यवहार एवं असंवैधानिक गिरफ्तारी के विरोध में व लावण्या के लिए न्याय की मांग को लेकर देश के सभी राज्यों में जोरदार प्रदर्शन किया।

यह बात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जोधपुर कार्यकर्ताओं ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्ली में भी, तमिलनाडु भवन के सामने कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय महा मंत्री एवं अन्य गिरफ्तार किये गए कार्यकर्ताओं की शीघ्र रिहाई के साथ लावण्या आत्महत्या मामले में न्याय की मांग के साथ प्रदर्शन किया गया। भोपाल, बैगलुरु, मुंबई, हैदराबाद, जयपुर, अहमदाबाद, लखनऊ,पोर्ट ब्लेयर, अगरतला, राँची, जालंधर, जम्मू, शिमला, पटना सहित देश के प्रमुख नगरों में तीव्र आंदोलन हुए जिनमें राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने नेतृत्व किया। विदित हो कि तमिलनाडु के तंजावुर जिले के सेक्रेड हर्ट्स स्कूल में पढ़ने वाली 17 वर्ष की छात्रा लावण्या एम ने स्कूल प्रशासन द्वारा डाले जा रहे मतांतरण के दबाव के कारण आत्महत्या कर ली। राज्य सरकार द्वारा मामले को दबाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

अभाविप की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय मंत्री मुथु रामलिंगम सहित न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को कल तमिलनाडु पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर मध्यरात्रि में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ऐसे दुर्दांत व्यवहार के प्रतिकार के लिए अभाविप के आवाह्न पर पूरे देश में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए जिसमें राष्ट्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह तोमर एवं राष्ट्रीय मंत्री प्रेरणा पवार को गिरफ्तार भी किया गया। अभाविप पूरी निष्ठा के साथ, लावण्या के न्याय की आवाज को पुरजोर तरीके से उठा रही है।

अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री हुश्यार मीणा ने कहा, तमिलनाडु सरकार का लावण्या मामले में व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना तथा उन्हें गलत मुकदमे में फँसाना, तमिलनाडु सरकार की नीयत को दर्शाते हैं। अभाविप के कार्यकर्ता इन दमनकारी नीतियों से घबराने वाले नहीं है। हम लावण्या के लिए न्याय की माँग को बल देते रहेंगे।

अभाविप के प्रदेश मंत्री अविनाश खारा ने कहा लावण्या के न्याय की आवाज देश के कोने-कोने से निकल कर आ है। देश भर के शिक्षण संस्थानों में छात्र लावण्या के न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह लड़ाई एक छात्रा की न होकर देश भर के सभी छात्र-छात्राओं की है जो मतान्तरण के लिए प्रताड़ना झेलते हैं। अभाविप ने आज देश भर में विरोध प्रदर्शन किया है तथा यदि हमारे कार्यकर्ताओं को नहीं छोड़ा गया तो यह प्रदर्शन देश भर में जारी रहेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026