Doordrishti News Logo

बदमाशों ने निजी बस पर किया पथराव, शीशे फोड़े

जोधपुर, शहर में गुरूवार की तड़के पांच बजे रातानाडा स्थित भाटी चौराहा से सर्किट हाउस की तरफ जा रही एक निजी बस पर बदमाशों ने पथराव किया। रास्ता रोककर बस को रूकवाया गया और चालक से मारपीट की गई। बाद में चालक अपनी जान बचाकर भाग गया। तब परिचालक से मारपीट हुई। घटना को लेकर अब रातानाडा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पथराव किए जाने से बस की शीशे फूट गए।

थानाधिकारी भरत रावत ने बताया कि इस बारे में नवीं चौपासनी रोड रणवीर भवन निवासी भानु प्रताप सिंह परिहार पुत्र प्रवीण सिंह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह गुरूवार की सुबह बस लेकर रातानाडा में भाटी सर्किल से होकर सर्किट हाउस की तरफ जा रहा था। तब गणेश मंदिर के मोड़ पर पहुंचने पर पांच सात युवकों ने बस पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिससे बस के शीशे फूट गए। बस को रूकवाने के साथ उसके साथ मारपीट की गई। बस मेें उसके साथी नंदू को नाम लेकर बदमाश आवाज दे रहे थे। थानाधिकारी रावत ने बताया कि घटना में बदमाशों की पहचान की जा रही है। फिलहाल उनका पता नहीं चला है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026