Doordrishti News Logo

अवैध अफीम का दूध ले जा रहे युवक को पकड़ा एक किलो पचास ग्राम अफीम का दूध बरामद

जोधपुर, शहर की प्रतापनगर पुलिस ने तेजा मंदिर शिव कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक को अवैध अफीम के दूध के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक किलो पचास ग्राम अफीम का दूध बरामद हुआ। पुलिस अब अफॅीम का दूध सप्लायर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम वंदिता राणा ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस के आलाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर रखे हैं। गुरूवार को प्रताप नगर थाना क्षेत्र में अफीम का दूध लाए जाने की जानकारी पर प्रताप नगर थानाधिकारी सोमकरण के सुपरविजन में गठित टीम में शामिल एसआई प्रहलादसिंह, देउ,कांस्टेबल राजेश एवं हरीराम ने शिव कॉलोनी तेजा मंदिर के पास गली में एक युवक को पकड़ा। युवक के पास तलाशी में एक किलो पचास ग्राम अफीम का दूध बरामद हुआ।

इस पर युवक मूलत: लूणी तहसील के फींच स्थित गोदारों की ढाणी हाल प्रतापनगर में चांदणा भाखर स्थित शिव कॉलोनी निवासी मालाराम पुत्र वागाराम विश्रोई को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया। अग्रिम अनुसंधान देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी की तरफ से किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026