Doordrishti News Logo

जेडीए ने ग्राम चौपासनी जागीर में बंद करवाए अवैध निर्माण

जोधपुर,जेडीए के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा गुरूवार को ग्राम चौपासनी जागीर में अवैध निर्माणों एवं अतिक्रमणोें को चिन्हित कर निर्माण कार्य बंद करवाए गए। आयुक्त डाॅ. इन्द्रजीत यादव के निर्देशानुसार जेडीए दस्ते द्वारा नियमित रूप से अवैध, अनाधिकृत निर्माणों, अवैध कॉलोनियों, पार्किंग के इतर निर्मित बहुमंजिला इमारतों, सड़क के अतिक्रमणों तथा विभिन्न अन्य अतिक्रमणों पर कार्यवाही की जा रही।

जेडीए ने ग्राम चौपासनी जागीर में बंद करवाए अवैध निर्माण

उपायुक्त पश्चिम नीरज मिश्र के निर्देशानुसार शिकायत पत्र में वर्णित ग्राम चौपासनी जागीर का निरीक्षण किया गया। ग्राम चौपासनी जागीर खसरा संख्या 650 में 50 गुणा 50 फीट तथा 25 गुणा 45 फीट में कुर्सीलेवल से उपर तक के निर्माण कार्य, 65 गुणा 40 का भूखण्ड़ बाउण्ड्ररीसुदा 3 कमरे, ईंटे व टीनशेड से निर्मित विभिन्न अवैध निर्माण कार्यों को चिन्हित किया गया। इन अवैध निर्माण कार्य को बंद करवाकर औजारों को जब्त किया गया। कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन निरीक्षक पश्चिम अनिल शर्मा, कनिष्ठ अभियन्ता महेश कुमार, पटवारी पश्चिम नरेन्द्र सिंह मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

You missed