फ्री गुटखा नहीं देने पर हिस्ट्रीशीटरों ने मिलकर जलाया था केबिन
केबिन जलाने के मामले का खुलासा
जोधपुर, शहर की सरदारपुरा पुलिस ने गत वर्ष नंवबर में एक गैस एजेंसी के समीप केबिन जलाने के मामले में प्रताप नगर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार किया है। इनको फ्री में गुटखा नहीं दिए जाने पर यह कारस्तानी की। दुकानदार के केबिन जलाने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने गुरूवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे अब पूछताछ की जा रही है।
थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि घटना में संजय पुत्र गजेंद्र परिहार की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि 5 नवंबर 21 को उसके केबिन पर गुटखा लेने के लिए राहुल हंस और विशाल आए थे। बिना पैसे दिए गुटखा आदि देने की मांग की। गुटखा नहीं देने पर केबिन को जलाने की धमकी दी थी। अगले दिन उसका केबिन जला हुआ मिला था।
थानाधिकारी ने बताया कि घटना की जांच और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से इनकी पहचान की गई। अब दोनों आरोपी पंचोलिया नाडी प्रताप नगर निवासी राहुल उर्फ मोंटू पुत्र राकेश हंस एवं विशाल उर्फ जॉनी पुत्र नरेंद्र चांगरा को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों प्रताप नगर थाने के हिस्ट्रीशीटर है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

