उत्तर-पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक शुक्रवार को जोधपुर में
जोधपुर,उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विजय शर्मा एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे और यहां वर्कशॉप का निरीक्षण करेंगे। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि महाप्रबंधक शुक्रवार सुबह जम्मूतवी एक्सप्रेस से जोधपुर पहुंच कर प्रातः 9:30 बजे से रेलवे वर्कशॉप का संपूर्ण निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि महाप्रबंधक इस दौरान रेलवे वर्कशॉप में आधुनिकीकरण से जुड़ी परियोजनाओं का अवलोकन,ग्रीन को शील्ड का लोकार्पण,नई सेटअप लेबोरेट्री का उद्घाटन,लिफ्टिंग शॉप का निरीक्षण,एलएचवी ऐयर ब्रेक घटक बेंच का उद्घाटन,सर्वश्रेष्ठ श्रमिकों को पुरस्कृत करने के साथ ही स्टोर डिपो में पौधरोपण करेंगे।
उन्होंने बताया कि महाप्रबंधक इसके साथ ही वर्कशॉप में अग्निशमन सुविधाओं और आरपीएफ नियंत्रण कक्ष में सीसीटीवी व्यस्था का भी उद्घाटन करेंगे। उल्लेखनीय है कि जोधपुर वर्कशॉप ने एनएमजी कोचों के निर्माण में देशभर में रिकॉर्ड बनाया है। डिप्टी सीएमई ललित शर्मा के निर्देशन में रिकॉर्ड एनएमजी कोच का निर्माण जोधपुर वर्कशॉप में हुआ जिसके तहत इस वर्कशॉप ने अजमेर वर्कशॉप को पीछे छोड़ दिया है। इस कार्य का भी रेलवे महाप्रबंधक अवलोकन करेंगे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

