चारण रेलवे स्काउट गाइड के नए जिला आयुक्त
जोधपुर, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण उत्तर -पश्चिम रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड के जोधपुर जिला आयुक्त होंगे। स्काउट अध्यक्ष मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने चारण को जोधपुर मंडल जिला आयुक्त व सहायक मंडल इंजीनियर आरएस वर्मा को सहायक जिला आयुक्त मनोनीत किया है।
निवर्तमान जिला आयुक्त वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरुमल एवं सहायक जिला आयुक्त स्काउट मंडल कार्मिक अधिकारी रमेश कुमार शर्मा के जोधपुर मंडल से स्थानांतरण होने के बाद मंडल पर स्काउट गाइड से जुड़ी गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन हेतु अध्यक्ष पांडेय द्वारा मनोनयन के बाद चारण व वर्मा ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

