Doordrishti News Logo

क्रिप्टो करेंसी के लिए बीए छात्र का अपहरण, नग्न कर पीटा वीडियो बनाकर पांच लाख की फिरौती मांगी

  • दोस्त ने ही बुलाया फोन कर
  • जैसलमेर ले जाकर सूने कमरे पर बुरी तरह से पीटा

जोधपुर, शहर के शास्त्रीनगर इलाके जी ब्लॉक में रहने वाले एक बीए अंतिम वर्ष छात्र का उसके दोस्त और तीन अन्य युवकों ने अपहरण कर लिया। अपहरण कर पहले फलोदी ले गए। वहां से जैसलमेर ले जाकर एक सूने कमरे पर रखा। उससे क्रिप्टो करेंसी होने के लिए मांग की। चाकू दिखाकर मारपीट करने के साथ नग्न कर दिया। आरोपियों से उससे पांच लाख की फिरौती भी मांगी। बाद में उसे बिना नंबरी बोलेरो में डालकर लाए और जोधपुर छोड़ दिया। पीडि़त छात्र सोमवार को उदयमंदिर थाने पहुंचा और केस दर्ज कराया। पुलिस इसमें आज शाम तक खुलास कर सकती है।

उयदमंदिर थाने के एएसआई गोरधनराम ने बताया कि बीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई करने वाला एक छात्र शास्त्रीनगर जी ब्लॉक में रहता है। 6 फरवरी को उसके एक मित्र सर्किट हाऊस रोड पर रहने वाले आयुष ने फोन उसे अपने कमरे पर बुलाया। जहां पहुंचने पर छात्र को आयुष मिला और कुछ देर बाद एक स्वीफ्ट कार वहां आई। कार में तीन युवक सवार थे। इन लोगों ने बीए छात्र को जबरन कार में डाला और चाकू दिखाया। वे उसे कार से फलोदी होते हुए जैसलमेर की तरफ ले गए। बीच रास्ते छात्र से मारपीट की गई और क्रिप्टो करेंसी मांगी गई।

एएसआई गोरधनराम ने बताया कि पीडि़त छात्र ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि कार में सवार उसके मित्र आयुष व उसके साथियों ने चाकू दिखाते हुए धमकाया और मारपीट की। बाद में जैसलमेर में एक बंद सूने कमरे पर लेकर गए। जहां नग्न कर वीडियो बनाया और बुरी तरह पीटा। जब उसने क्रिप्टो करेंसी होने से इंकार किया तो पांच लाख की फिरौती मांगने के साथ जान की धमकी दी। बाद में 7 फरवरी को यह लोग उसे एक बिना नंबर बोलेरो में डालकर जोधपुर लाए और सर्किट हाऊस पर छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि घटना में गहन अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026