Doordrishti News Logo

विक्षोभ का असर, आसमां पर छाए बादल, बारिश शुरू

देर रात तेज बारिश हुई

जोधपुर, प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत मिले है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता नजर आने लगी है। मारवाड़ पर भी बादल छा गए हैं।शाम 6:30 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई और देर रात साढ़े बारह बजे तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने बीकानेर और जयपुर संभाग में बादल बारिश के आसार जताए हैं। मारवाड़ में दिन में हल्के बादलों के बीच धूप खिली हुई थी शाम होते होते बादल घने होते गए और बूंदाबांदी शुरू हुई। दिन भर सर्दी का अहसास भी कम हो गया था लेकिन शाम को हुई बूंदाबांदी ने फिर से सर्दी का एहसास करा दिया। हवा थमने से फिलहाल शीत बयार भी नहीं है। बुधवार से शुक्रवार के बीच बादल बारिश से फिर से सर्दी का असर देखने को मिल सकता है।

जोधपुर शहर और आसपास के इलाकों में सुबह से ही हल्के बादल छाने लगे थे। हवा की गति मंद पड़ऩे से शीतल बयार से भी मुक्ति मिली थी। सुबह तक न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक बना रहा। जो दोपहर तक 28 डिग्री तक पहुंच गया लेकिन शाम को पार फिर लुड़क गया। अब गर्म लबादे ओढऩे भी कम हो गए है। अलसुबह और रात को ही गर्म लबादे पहने लोग नजर आ रहे हैं। गुलाबी ठंड का असर बरकरार है। मौसम विभाग ने 10 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर बने रहने की संभावना व्यक्त की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026