Doordrishti News Logo

खनिज सम्पदा के लदान में जोधपुर रेल मंडल अव्वल-कसेरा

माल लदान व्यवस्था और सुदृढ होगी- पांडेय

जोधपुर, राजस्थान राज्य खान एवं खनिज निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ओमप्रकाश कसेरा ने मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय से मुलाकात कर जोधपुर मंडल पर खनिज सम्पदा के लदान के संबंध मे चर्चा की। इस अवसर पर कसेरा ने माल लदान के क्षेत्र में उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि मंडल के जैसलमेर स्थित सोनू लाइमस्टोन महत्वपूर्ण प्राकृतिक खनिज सम्पदा है और इसके अलावा भी मंडल पर बहुत सारी खनिज सम्पदाएँ है जिनके लदान में रेलवे की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है।

मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने जानकारी दी कि मंडल ने माल लदान का चालू वित्त वर्ष का लक्ष्य दो माह पूर्व ही पूरा कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस बार भी चूना पत्थर का सर्वाधिक लदान किया गया है,जनवरी माह तक लाइमस्टोन का लदान मंडल में गत वर्ष की तुलना में 60.85 प्रतिशत अधिक किया है जिससे मंडल को कुल 648.64 करोड़ रूपये की आमदनी हुई है। इसी दिशा में खनिज निगम लिमिटेड प्रबंध निदेशक के साथ विभिन्न मुद्दों के अलावा लदान को और भी अधिक बढाने पर चर्चा की गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026