Doordrishti News Logo

लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिवसीय राष्ट्रीय शोक, आधा झुकाया राष्ट्रीय ध्वज

जोधपुर,भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। शोक के चलते राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया गया है। जोधपुर में कलेक्टर कार्यालय, महावीर उद्यान और रेलवे स्टेशन पर लगे राष्ट्रीय ध्वज को उनके सम्मान में आधा झुकाया गया है।

राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दो दिन तक कोई भी सरकारी आयोजन नही करने की घोषणा की है। आज सुबह मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में सुबह 8:12 बजे भारत रत्न,सुरसाम्राज्ञी प्रख्यात पार्श्व गायक लता मंगेशकर का निधन हो गया। उन्हें 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित होने पर मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज सुबह 92 वर्षीय लता मंगेशकर का निधन हो गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: