Doordrishti News Logo

दो घरों में चोरों ने सेंध लगाकर 8 लाख के जेवर और नगदी उड़ाई

जोधपुर, कमिश्ररेट में सक्रिय नकबजनों ने गुजरी रात दो घरों में सेेंध लगाकर वहां से आठ लाख के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ किया। शास्त्री नगर एवं भगत की कोठी थाना क्षेत्र में यह चोरियां हुई।

शास्त्री नगर पुलिस ने बताया कि खेमे का कुआं मालियों का बास मकान नंबर 773/16 में रहने वाले हनुमानराम पुत्र भींयाराम जाट ने रिपार्ट दी। इसमें बताया कि वह परिवार सहित किसी शादी समारोह में गया था। इस बीच घर 30-31 जनवरी की रात को सूना था। सुबह लौटने पर घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से सोने की अंगूठी,चांदी की पायल जोड़ी एवं 38 हजार की नगदी चुरा ले गए।

भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि मूलत: पांचलाखुर्द हाल रामेश्वर नगर बासनी निवासी मुकेश कुमार पुत्र प्रेमाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 29 से 31 जनवरी के बीच उसका घर सूना था। मकान मालिक ने सूचना दी कि घर के ताले टूटे पड़े हैं। अज्ञात चोर घर से छह तोला की कंठी, 4 तोला का रखड़ी सेट, दो तोला के कानों के टोप्स, ईयररिंग के अलावा अन्य सामान चोरी कर ले गए। वह परिवार सहित पांचलाखुर्द अपने गांव गया हुआ था। सोमवार को लौटा तब पुलिस में इस बारे में केस दर्ज करवाया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: