Doordrishti News Logo

रातानाडा थाने से चंद कदम दूरी पर दिया वारदात को अंजाम, सरदारपुरा में भी उड़ाया होर्डिंग

जोधपुर, शहर में सक्रिय हो चुके नकबजन पुलिस की किरकिरी करने में लगे है। अब तक घरों व दुकानों में सेंध लगाकर अपनी पूर्ति कर रहे थे। अब चोरों ने सार्वजनिक रूप से लगाए गए नगर निगम के होर्डिंग व फ्लैक्सों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। शहरी क्षेत्र के दक्षिण नगर निगम ने चोरों ने अपनी हिमाकत दिखाते ना सिर्फ रातानाडा थाने से चंद कदम दूरी पर होर्डिंग व फ्लैक्स को चुराया बल्कि सरदारपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में ऐसी ही वारदात को अंजाम दे डाला। दोनों ही घटनाएं एक ही रात में हुई है। इससे भी बड़ी बात है कि बीस गुणा दस की साइज के होर्डिंग्स व फ्लैक्स चुराए गए है। अंदेशा है कि इन्हें निश्चिंत होकर खोला और फिर लेकर गए है। नगर निगम के राजस्व निरीक्षक की तरफ से दो थानों में केस दर्ज कराए गए है।
दक्षिण नगर निगम के राजस्व निरीक्षक रणवीरसिंह देथा ने उक्त दोनों रिपोर्ट दी है। रातानाडा थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि नगर निगम दक्षिण की तरफ से रातानाडा पुलिस थाने के निकट देवलिया हाऊस के पास में निगम की तरफ होर्डिंग व फ्लैक्स लगाए गए थे। जो 18 जनवरी की रात को चोरी हो गई। यह होर्डिंग व फ्लैक्स बीस गुणा दस की साइज के थे। इसी प्रकार की रिपोर्ट सरदारपुरा थाने में दी गई। इसमें बताया कि खतरनाक पुल से नेहरू पार्क जाने वाले रास्ते पर होर्डिंग फ्लैक्स लगा था। जिसे भी कोई चोर उतार ले गया। संदेह है चुराने वाले इन्हें 200 – 300 रूपयों में आगे बेच देते है। पुलिस ने अब दोनों में पृथक रूप से जांच आरंभ की है।

Related posts: