Doordrishti News Logo

साइबर ठगी: केवाईसी अपडेट के नाम पर खाते से 23 हजार पार

पुलिस ने रिफंड करवा पुन: पीडि़त के खाते में डलवाए

जोधपुर, शहर के महामंदिर थाना इलाका तिलक नगर में रहने वाले एक शख्स को बीएसएनएल कस्टमर केयर का कर्मचारी बताकर शातिर ने केवाईसी अपडेट के नाम पर 23 हजार रूपए खाते से पार कर लिए। पुलिस को सूचना मिलने पर संपर्क पोर्टल पर अधिकारियों से बात की और रूपए फिर से पीडि़त के खाते में डलवा दिए। पुलिस को मामले में काफी समय बाद जानकारी मिली।

महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि तिलक नगर निवासी विपुल सांखला पुत्र मगराज सांखला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पास किसी शख्स का फोन आया और कहा कि उसकी सिम ब्लॉक कर दी जाएगी। इसके लिए केवाईसी अपडेट की जाए। तब एक और फोन करने वाले केवाईसी अपडेट के नाम पर पहले खाते में दस रूपए ट्रांसफर किए। झांसे में विपुल ने केवाईसी के लिए अपना खाता नंबर आदि की जानकारी शेयर कर दी। तब उसके खाते से दो बार में 15 हजार फिर 8 हजार रूपए निकल गए। इसके मैसेज मिलने पर वह पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने साइबर ठगी में प्रकरण दर्ज करते हुए आसूचना अधिकारी कांस्टेबल रमेश एवं कंप्यूटर ऑपरेटर प्रमोद को इसमें लगाया। इन लोगों ने साइबर पोर्टल पर अधिकारियों से संपर्क साधा और पीडि़त के रूपयों को होल्ड करवाने के साथ रिफंड करवा दिए। शातिर रूपए ट्रांसफर के लिए ऐनी डेस्क ऐप को डाउनलोड करने को कहा था। पीडि़त ने पुन: रूपए मिलने पर पुलिस का आभार जताया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026