Doordrishti News Logo

एक दिवसीय व्यक्तित्व निखार सेमिनार सम्पन्न

जोधपुर, शहर में रांकावत शिक्षण संस्थान एवं छात्रावास में व्यक्तित्व निखार सेमिनार का आयोजन राजेन्द्र गोयल,पूर्व कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। आयोजक देवदास शर्मा ने बताया कि अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन से कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया।

सेमिनार के मुख्य अतिथि प्रमोद वैष्णव, अध्यक्ष राजेन्द्र गोयल, विशिष्ठ अतिथि दिनेश सिन्दल,प्रमोद सिंघल, एनडी निमावत थे। शुरुआत में दिनेश सिंदल ने कार्यक्रम के महत्व की जनकारी दी। प्रमोद सिंघल ने व्यक्तित्व निखार से होने वाले लाभ की जानकारी दी,एनडी निमावत ने निर्माता,निदेशक,लेखक,रंगकर्मी प्रमोद वैष्णव का परिचय दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमोद वैष्णव ने व्यक्तित्व निखार व इससे होने वाले लाभ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

छात्रावास के संरक्षक देवदास शर्मा ने सभी छात्रों को इससे लाभान्वित होने का आव्हान किया और आगन्तुक महमानों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेन्द्र गोयल ने आश्वासन दिया कि ऐसे आयोजनो के लिये कुबेरगढ रसोर्ट भी उपलब्ध करवाया जा सकता है। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया तथा स्मृति गिफ्ट दिया गया। अंत में नारायणदास भैरुदिया अध्यक्ष छात्रावास ने सभी आगन्तुक महमानों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। मंच संचालन गोविन्द मामडोली ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026