Doordrishti News Logo

हार्डवेयर व्यापारी को नकली धातु थमाकर 2.90 लाख ठगे

इसी शातिर ने कुछ दिनों पहले कुड़ी में किराणा व्यापारी से पांच लाख ठगे थे

जोधपुर, शहर में एक व्यक्ति अब व्यापारियों को निशाना बनाते हुए उन्हें सोने के बदले में नकली धातु थमा कर रूपए ठग रहा है। लगातार दूसरी बार एक और व्यापारी से ठगी का प्रकरण अब सामने आया है। पूर्व में कुड़ी इलाके में किराणा व्यापारी से पांच लाख की ठगी हुई थी अब महामंदिर में हार्डवेयर कारोबारी से तीन लाख के आस पास रूपए ठग लिए गए और सोने के बदले में धातु थमा दिया। पीडि़त हार्डवेयर कारोबारी ने महामंदिर थाने में केस दर्ज करवाया है।

महामंदिर पुलिस ने बताया कि बांकियाबेरा मगरापूंजला स्थित बलदेव नगर धर्मकांटा के पीछे रहने वाले पप्पूराम पुत्र मगाराम सुथार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक हार्डवेयर की दुकान महामंदिर में है। उसके पास बाड़मेर के दुदाराम नाम का एक शख्स आया था और खुद के पास में एक किलो सोना होना बताया। जो उसे किसी खुदाई में मिला था। मगर वह उसे बेचना बता रहा था। पहले उसने सोने की चेन की एक कड़ी दी और सुनार के पास में चेक करवाने को कहा था। जिसे चेक  कराने पर वह असली मिली। इस झांसे में आने पर उसने सोने की चेन खरीद ली। बदले में उसे 2.90 लाख रूपए दिए।

महामंदिर पुलिस ने बताया कि यह घटना 4 जनवरी को उसके साथ हुई थी। मगर कुछ दिनों पहले ऐसा ही एक मामला कुड़ी में सामने आने पर हार्डवेयर व्यापारी ने अपना सोना जाकर चेक करवाया तो वह नकली निकला। वह पीतल जैसा धातु निकला। बता दें कि कुछ दिनों पहले कुड़ी इलाके में भी एक किराणा व्यापारी से इसी प्रकार की ठगी कर दुदाराम नाम का शख्स पांच लाख रूपए लेकर गया था। उसके साथ एक अन्य शख्स भी था। पुलिस अब हुलिया के आधार पर बदमाश की तलाश मेें लगी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026