Doordrishti News Logo

घर के लेटर बॉक्स में डाला बच्चों की धमकी भरा पत्र: चार लाख रूपए मांगे

जोधपुर, शहर के एक ज्वैलर के घर के बाहर उसके लेटर बॉक्स में किसी शख्स ने गुमनाम पत्र डाला। पत्र में बच्चों के जान की धमकी दी और चार लाख रूपयों की डिमांड की गई। पीडि़त ज्वैलर महामंदिर थाने पहुंचा और केस दर्ज करवाया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाश का पता लगाने का प्रयास कर रही है। संदेह है कि लेटर डालने वाला कोई परिचित हो सकता है।

महामंदिर पुलिस ने बताया कि तीसरी पोल के बाहर आर्यनगर निवासी प्रकाशचंद सोनी पुत्र हरीराम सोनी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह सुनारी का कार्य करता है। शुक्रवार को उसके घर के लेटर बॉक्स में एक पत्र मिला। गुमनाम पत्र में किसी ने उसे एवं परिवार को धमकाया। बच्चों के जान की धमकी दी गई। बदमाश ने ज्वैलर प्रकाशचंद से चार लाख रूपयों की डिमांड की। पुलिस ने बताया कि अब इस बारे में आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: