Doordrishti News Logo

मेडिकल शॉप पर बिक रही थी नशीली टेबलेट,औषधि नियंत्रण विभाग का छापा

दुकानदार भागा, दुकान से नशीली टेबलेट जब्त

जोधपुर, शहर के निकट डांगियावास स्थित मौजा रशीदा गांव में गुरूवार रात को औषधि नियंत्रण विभाग की तरफ से एक मेडिकल शॉप पर छापा मारा गया, दुकानदार भाग गया। दुकान से नशीली टेबलेट आदि मेडिसिन जब्त की गई है। दुकानदार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज करवाया गया है।

सबइंस्पेक्टर नरपतसिंह ने बताया कि औषधि नियंत्रण कार्यालय झालामंड के अनिरूद्ध खत्री की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि डांगियवास के मौजा रशीदा गांव में चलने वाली शांति मेडिकल पर रेड दी गई। दुकानदार गुढ़ा विश्रोईयान निवासी श्रवणसिंह पुत्र पुखराज विश्रोई मौके से भाग गया। दुकान की तलाशी में काफी मात्रा में नशीली टेबलेट मिली। इस पर बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची। दुकानदार के भाग जाने पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज करवाया गया है। सबइंस्पेक्टर नरपतसिंह ने बताया कि दुकानदार श्रवणसिंह की तलाश की जा रही है। नशीली टेबलेट के कुछ पत्ते दुकान से बरामद हुए हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed