शादी होने पर भी महिला का मूल निवास नहीं बदला जा सकता- हाईकोर्ट

आवेदन खारिज

जोधपुर,राजस्थान उच्च न्यायालय ने गुरूवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय दिया। इसमें कहा कि शादी होने के आधार पर किसी महिला का मूल निवास स्थान नहीं बदला जा सकता। वह अपने माता-पिता के रहने के स्थान से मूल निवास प्रमाण पत्र की हकदार है। हाईकोर्ट ने एक महिला के टीएसपी क्षेत्र का मूल निवास प्रमाण पत्र आवेदन खारिज किए जाने के बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। बड़ी सादड़ी निवासी 26 वर्षीय अनिता सुथार ने याचिका दायर कर बताया कि उसका जन्म चित्तौड़ग़ढ़ में हुआ।

बरसों तक वह अपने माता-पिता के साथ चित्तौड़ में ही रही। उसके पास चित्तौडग़ढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र भी है। शादी के बाद वह अपने ससुराल बड़ी सादड़ी आ गई। चित्तौड़ग़ढ़ टीएसपी क्षेत्र में आता है। ऐसे में उसने तहसीलदार के समक्ष टीएसपी क्षेत्र का निवासी होने का प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए आवेदन किया। उसका आवेदन इस आधार पर खारिज कर दिया गया कि वह वर्तमान में जिस स्थान पर निवास करती है वह टीएसपी क्षेत्र में शामिल नहीं है। ऐसे में उसे यह प्रमाण पत्र नहीं दिया जा सकता।

कोर्ट ने कहा-मूल निवास नहीं बदला जा सकता

न्यायाधीश दिनेश मेहता ने अनिता का पक्ष सुनने के बाद कहा कि सिर्फ शादी होने के आधार पर किसी का मूल निवास स्थान नहीं बदल सकता। शादी से पहले यदि वह ट्राइबल सब प्लान(टीएसपी) क्षेत्र में रहती थी तो वह विशेष मूल निवास(टीएसपी) प्रमाण पत्र की हकदार है। खंडपीठ ने अनिता से कहा कि वह इस फैसले की प्रमाणित प्रतिलिपि के साथ बड़ी सादड़ी के तहसीलदार के समक्ष नए सिरे से आवेदन करें। साथ ही तहसीलदार को आदेश दिया गया कि वह पंद्रह दिन के भीतर इस मामले का निस्तारण करें।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed