Doordrishti News Logo

कांग्रेस राज में जनता के हितों पर हो रहा कुठाराघात-शर्मा

जोधपुर, भाजपा के महामंत्री भजन लाल शर्मा का कहना है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के राज में जनता के हितों पर कुठारा घात हो रहा है। भ्रष्टाचार का बोल-बोला बना हुआ है। राज्य की कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है। उन्होंने महिलाओं के साथ हो रही अपराधिक घटनाओं को गिनाते हुए कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध की स्थिति जनता पिछले कुछ दिनों से देख ही रही है।

कांग्रेस राज में जनता के हितों पर हो रहा कुठाराघात-शर्मा

शर्मा ने अलवर, कामा के कैथवाडा और जालौर की घटनाओं का जिक्र किया। कहा कि महिलाओं पर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूरी तरह से पंगु हो चुकी है। गहलोत सरकार जिस वादों के साथ सत्ता में आइ वह तक पूरे नहीं किए। जनता त्राहीमाम कर रही है। इस सरकार को शासन में रहने हक नहीं है। यह जनता के हितों पर कुठारा घात कर रही है।

कांग्रेस राज में जनता के हितों पर हो रहा कुठाराघात-शर्मा

भाजपा का मंडल स्तर पर विरोध, ली बैठक

मजबूत विपक्ष पर बात करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मंडल स्तर पर सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरा संगठन सरकार को बेनकाब करने में लगा है। आजीवन सहयोग समर्पण निधी व सक्रिय बूथ समिति का निर्माण व सत्यापन का कार्यक्रम चल रहा है। इसको लेकर शर्मा संभाग के दौरे पर हैं। बुधवार को जोधपुर संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। शर्मा ने बताया कि हम सक्रिय बूथ समिति व संघ प्रमुख के काम को मजबूती देने के लिए सतत प्रयासरत हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026