Doordrishti News Logo

बुलट मोटरसाइकिल के साइलेंसर को परिवर्तित किया तो वाहन होगा जब्त

तेज आवाज (फटाखे की आवाज) छोड़ऩे वाली तीन बुलट मोटरसाइकिल जब्त

जोधपुर, अगर आपने बुलट मोटर साइकिल के कम्पनी द्वारा लगाए गए साइलेंसर को खुलवाकर उसके स्थान पर तेज आवाज करने वाले (फटाखे की आवाज) छोड़ऩे वाले साइलेंसर लगवाए है तो आप की बुलट मोटरसाइकिल जब्त की जा सकती है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात नारायणलाल विश्नोई ने बताया है कि शहर में कुछ वाहन चालक व नौजवान लड़के कंपनी द्वारा लगाए गए बुलट मोटरसाइकिल के साइलेंसर को खुलवाकर उसके स्थान पर मिस्त्री से ढाई से तीन हजार रूपए के बीच आने वाले फटाखे छोड़ऩे वाले साइलेंसर लगवा लेते हैं, जो जोर से आवाज करते हैं। ऐसे साइलेंसर से निकली फटाखे की तेज आवाज ध्वनि प्रदूषण करने के साथ ही आमजनता व राहगीरों के जीवन में खलल व बाधा उत्पन्न करती है।

साइलेंसर का बदलवाना मोटरसाइकिल के मूल स्वरूप में परिवर्तन की परिभाषा में आता है। मूल स्वरूप में परिवर्तन करना आरसी की शर्तों का उल्लंघन है। विश्नोई ने बताया कि यातायात पुलिस ने ऐसी फटाखे छोड़ऩे वाली तीन बुलट मोटरसाइकिल को जब्त किया है। साथ ही उनकी आरसी को निलंबित करने के लिए प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जोधपुर को लिखा गया है। जिससे उनकी आरसी एक से छह माह के लिए निलंबित की जाएगी। आरसी के अभाव में गाड़ी यातायात कार्यालय में जब्त रहेगी।

पुलिस ने की आमजन से अपील

यातायात पुलिस ने आमजनता से अपील की है कि बुलट मोटरसाइकिल (इनफील्ड) के साथ जो साइलेंसर मूल कंपनी से आता है, उसको हटाकर आवाज करने वाला साइलेंसर नहीं लगवाए,अगर साइलेंसर परिवर्तिन किया हुआ मिला तो यातायात पुलिस द्वारा वाहन सीज करने की कार्यवाही की जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026