मेडिकल चौराहा पर दो गाड़ियां भिड़ी, एक पलटी
जोधपुर, शहर के मेडिकल चौराहे पर देर रात दो वाहनों में टक्कर हो गई। गुरूवार की रात्रि मेडिकल चौराहे के पास स्थित गांधी मूर्ति के पास वाहन आपस में टकराने के बाद पलट गया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर चालकों को संभाला इस टक्कर में कोई भी हताहत नहीं हुआ। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर वाहनों को सड़क़ से हटाकर मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि रात में सड़क़ों पर ट्रेफिक नहीं होने से वाहन तेज रफ्तार में थे।
मौके पर पलटे वाहनों को देख हादसा बड़ा नजर आ रहा था। दोनों वाहन एसयूवी थे। टक्कर के बाद एक वाहन पलटा तो दूसरे के बोनट के परखच्चे उड़ गए। दोनों चालक सुरक्षित बाहर निकल गए। देर रात हुए हादसे से एक बार मौके पर कई लोग इकट्ठे हो गए। पुलिस ने रात में ही वाहनों को वहां से हटाया। हालांकि इस हादसे के बाद कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

