भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने राज्यपाल के नाम सुपुर्द किया ज्ञापन
अलवर जिले की पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने की मांग
जोधपुर, प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था व महिलाओं के विरुद्ध घिनोने अपराध पर अंकुष लगाने एवं हाल ही में अलवर जिले में हुए गैंग रेप के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के निर्देशानुसार भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने राज्यपाल के नाम अति. जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि अलवर जिले में 15 वर्षीय बच्ची के साथ हुए गैंग रेप के आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर भाजपा प्रतिनिधि मण्डल महापौर वनिता सेठ, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा संगीता सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा, जिला महामंत्री करणसिंह खींची,कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया,भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया, संदीप हर्ष ने राज्यपाल के नाम अति. जिला कलेक्टर को ज्ञापन सुपुर्द किया।
इन नेताओं ने प्रशासन को अवगत कराया कि राजस्थान में कानून व्यवस्था पूर्णतःध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में जनता का कानून से भरोसा उठ चुका है। प्रदेश में माफिया राज,बजरी,खनन,शराब,अफीम,डोडा पोस्त आदि की तस्करी जैसे गैर कानूनी कार्यो की बेतहाशा बढोतरी हो चुकी है। प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेहताश वृद्धि हो रही है। अपराधियों में पुलिस का भय समाप्त हो चुका है और आये दिन नाबालिंग बच्चियों के साथ गैंग रेप प्रदेश को शर्मसार कर रही है।
हाल ही में अलवर जिले में एक मूक बधिर 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ रेप के बाद लहूलुहान हालत में हाइवे पर फेंक दिया। इस घटना की भयावहता ऐसी है कि दिल्ली का निर्भया कांड आंखों के सामने दौड़ गया। परन्तु पुलिस ने अभी तक अपराधियों की पकड़ नहीं की है। भाजपा ज्ञापन के जरिये प्रशासन से यह मांग करती है कि वह गैंग रेप के दोशियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलावें। अन्यथा भाजपा न्याय के लिये बड़े स्तर पर आन्दोलन चलायेगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

