Doordrishti News Logo

जेसीआई जोधपुर सनसिटी का 35वां पुरस्कार वितरण एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जोधपुर, जेसीआई जोधपुर सनसिटी का पुरस्कार वितरण एवं शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को एक होटल के प्रांगण में संपन्न हुआ। प्रोग्राम डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी ने बताया कि अध्यक्ष जूही वर्मा ने अपना वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के बाद वर्ष भर में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सदस्यों को पुरस्कार वितरित किए गए।

समारोह की मुख्य अतिथि महापौर वनिता सेठ,गेस्ट ऑफ़ ओनर मंडल अध्यक्ष जीतेश आडवाणी, उद्घाटनकर्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश लीला और पद स्थापना अधिकारी प्रियंका सेन के सानिध्य में नव निर्वाचित अध्यक्ष खुश सिंघवी और सचिव रितिका ने कार्यकारिणी के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य अतिथि वनिता सेठ ने इस अवसर संस्था को हर समय सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि जेसीआई के कार्यक्रमों के माध्यम से युवा जिस प्रकार समाज के लिये कार्य करते हैं वह सराहनीय है। गेस्ट ऑफ़ ओनर जीतेश आडवाणी ने जेसीआई के अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के उद्देश्यों और कार्यक्रमों से लोगों को अवगत कराकर उनको संस्था से जोड़ने को कहा।

उद्घाटनकर्ता उमेश लीला ने समय का महत्त्व बताते हुए कहा कि आपके एक वर्ष के कार्यकाल का समय शुरू हो चुका है। वर्ष भर आप इतने कार्यक्रम करें कि यह वर्ष सभी के लिए यादगार बन जाए। स्थापना अधिकारी प्रियंका सेन ने नये सदस्यों को शपथ दिलाते हुए उनका जेसीआई परिवार में स्वागत किया। इस अवसर पर जेसीआई जोधपुर सनसिटी के पूर्व अध्यक्ष भी उपस्थित थे। समस्त नवनिर्वाचित कार्यकारिणी एवं नव सदस्यों को स्वयंसंस्था एवं समाज के हित में उतरोतर प्रगति हेतु प्रोत्साहन प्रदान किया। सचिव रितिका ने सभी अतिथियों,सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Related posts:

Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

रिश्तेदार ने बेटी को उठाकर ले जाने की दी धमकी

October 29, 2026