Doordrishti News Logo

छात्रा को अगवा कर कमरे में बंद कर सामूहिक दुष्कर्म

पीडि़ता गुमशुदगी के बाद मिली ग्रामीण इलाके में

जोधपुर, शहर के जिला पूर्व में एक कॉलेज छात्रा को उसके 2 बहनो के दो देवरों ने घर में झगड़ा होने की जानकारी देकर बाइक पर बिठाकर ले गए। ग्रामीण इलाके के एक मकान के कमरे में बंद कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडि़ता की गुमशुदगी 5 जनवरी को थाने में दर्ज हुई थी। 8 जनवरी को वह ग्रामीण इलाके में मिली। इस पर पुलिस ने अब पीड़िता की रिपोर्ट पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार जिला पूर्व में रहने वाली 19 साल की युवती की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 5 जनवरी को वह कॉलेज जा रही थी। तब उसकी 2 बहनो के देवर रास्ते में मिले और कहा कि घर पर झगड़ा हो रहा है वह साथ चले। पीडि़ता की बहनों के देवरों ने उसे बाइक पर बिठाकर एक ग्रामीण क्षेत्र में लेकर गए। जहां पर एक कमरे में बंद रखा और सामूहिक दुष्कर्म करते रहे।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के लापता होने की जानकारी पर परिजन की तरफ से 5 जनवरी को ही उसके लापता होने की गुमशुदगी दर्ज करायी गई थी। 8 जनवरी को उसके ग्रामीण इलाके में होने की जानकारी मिली। इस पर उसका पता लगाया गया। पीड़िता कॉलेज छात्रा ने अपनी दो बहनों के देवरों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया और केस दर्ज करवाया है। पीडि़ता का मेडिकल करवाने के साथ तफ्तीश जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: