इम्यूनिटी बूस्टर किट का वितरण
जोधपुर, कोविड की तीसरी लहर की संभावनाओं के मद्देनजर होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग राजस्थान जयपुर के दिशा निर्देशों के क्रम में आर्सेनिक अल्ब 30 इम्यूनिटी बूस्टर किट का वितरण शहर व ग्रामीण चिकित्सालयों में निःशुल्क किया जा रहा है। मंगलवार को हाथीराम का ओडा अ श्रेणी चिकित्सालय के चिकित्सकों के द्वारा राजकीय महिला बाग स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कैंप के समापन के अवसर पर 485 इम्यूनिटी बूस्टर किट का वितरण किया गया।
चिकित्सकों ने संक्रमण से रोकथाम व बचाव की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ रेणुका मेघवाल,डॉ अनिता प्रकाश शर्मा जकिया,सविता नर्स व प्राचार्य विजय सिंह गहलोत उपस्थित थे। इसके अलावा शहर में महात्मा गांधी होम्योपैथी अस्पताल में 31, पिचियाक में 17 व सूरसागर डिस्पेंसरी में 11 इम्युनिटी बूस्टर किट का वितरण किया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

