Doordrishti News Logo

सिंधी समाज ने मनाया पोश चंद्र उत्सव

भाजपा चौपासनी मंडल अध्यक्ष बनने पर हेमंत जानियानी का किया स्वागत

जोधपुर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड तीसरी पुलिया स्थित झूलेलाल महल में नए वर्ष के पहले चंद्र दर्शन उत्सव के उपलक्ष में पोश चन्द्र उत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर बहराना साहिब का आयोजन किया गया।

सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष राम तोलानी व महिला मंडल अध्यक्ष पूनम मोतीयनी ने बताया कि बाबा अशोक छुगानी तथा चतुरमल शेरवानी,अशोक मुलचंदानी,विजय नारवानी,भरत आवतानी, राजू मंगानी, इश्वर देवनानी, श्याम आहुजा,भरत पहलवानी, घनश्याम व श्याम के नेतृत्व में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सिंधी समाज ने मनाया पोश चंद्र उत्सव

इस दौरान भाजपा चौपासनी मंडल अध्यक्ष बनने पर हेमंत जानियानी,पार्षद पायल जानियानी,नरेंद्र फिथानी,राजू,सुनील संभवानी,भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री मोहित केसवानी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ललिता सुखनानी का सम्मान किया गया। संचालन जेठानन्द लालवानी ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: