Doordrishti News Logo

गहलोत सरकार को राजस्थान की अस्मिता से सरोकार नहीं- शेखावत

  • केंद्रीय मंत्री ने चित्तौड़गढ़ में लाइट एंड साउंड शो में रानी पद्मावती से जुड़े गल्प को ऐतिहासिक कथा के रूप में दिखाने को जन-स्वाभिमान पर चोट बताया
  • बोले,कांग्रेस शासन आने के बाद राजस्थान में लगातार हो रहा हिंदू समुदाय से दोयम दर्जे का व्यवहार

दिल्ली, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चित्तौड़गढ़ में लाइट एंड साउंड शो में राजस्थान की आन बान और शान रानी पद्मावती से जुड़े गल्प को ऐतिहासिक कथा के रूप में दिखाने को जन-स्वाभिमान पर चोट बताया है। राज्य सरकार पर वार करते हुए शेखावत ने कहा कि इससे यह भी साबित होता है कि गहलोत सरकार को राजस्थान की अस्मिता से सरोकार नहीं है। वह कांग्रेसी विचारधारा को समर्थन देता इतिहास दिखाना चाहती है।

मंगलवार को अपने बयान में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस प्रकरण को सामान्य त्रुटि नहीं माना जा सकता। यह जगविदित है कि रानी पद्मावती राजस्थान की अस्मिता के लिए क्या मायने रखती हैं? तुष्टीकरण की नीयत से यह चित्रण जान-बूझकर किया गया। गल्प को सत्य बताने की मंशा से। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन आने के बाद राजस्थान में लगातार हिंदू समुदाय से दोयम दर्जे का व्यवहार किया जा रहा है। हिंदू और हिंदुत्व में अंतर करते व्याख्यान गढ़े जा रहे हैं। उनमें फूट डालने की कोशिश की जा रही है। रानी पद्मावती के जरिए राजपूती मान पर प्रहार करना इसी षड्यंत्र का हिस्सा है।

शेखावत ने कहा कि कांग्रेस हिंदुओं में हीन भावना भरना चाहती है, क्योंकि उसे हिंदुओं की एकजुटता से खतरा महसूस होता है। कांग्रेस इस प्रकरण से बच निकलने का रास्ता भी सोच चुकी होगी, क्योंकि लाइट एंड साउंड शो के बहाने उसने अपनी चाल चल दी है। उसे अब मूल विषय से ध्यान हटाकर एक नया प्रोपेगेंडा खड़ा करना है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं इस कांग्रेसी कृत्य की न केवल भर्त्सना करता हूं, बल्कि राज्य सरकार को कड़ी चेतावनी भी देता हूं कि यह प्रकरण उसकी योजना अनुसार आग लगाकर तमाशा देखने की तर्ज पर रफा-दफा नहीं होने दिए जाएगा। शेखावत ने कहा कि रानी पद्मावती का जौहर हमारे माथे पर मरुधरा की महानता का तिलक है। हम उन पर देवतुल्य माता की भांति आस्था रखते हैं। उनकी पवित्रता से खिलवाड़ हमारी मातृभूमि की अवज्ञा है। कांग्रेस नतीजा भुगतने को तैयार रहें।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास अस्वीकार्य- पालीवाल

February 21, 2026

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026

पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया आईआईटी व एनआईईएलआईटी रोपड़ का दौरा

February 20, 2026

विधि संकाय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से

February 19, 2026

लम्हों ने ख़ता की थी,सदियों ने सज़ा पाई

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026