घर में घुसकर मारपीट और चेक लूटने का आरोप

जोधपुर, शहर के बनाड़ क्षेत्र के एकता नगर नांदड़ी में घर में घुसकर मारपीट करने और चेक लूट कर ले जाने का प्रकरण पुलिस ने दर्ज किया है। नामजद आरोपी के खिलाफ अब जांच आरंभ की गई है। बनाड़ पुलिस ने बताया कि प्रमोद पुत्र पुखराज की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि एकता नगर नांदड़ी में उसका घर है। जहां पर गणपत राम माली आदि उसके घर मे घुसे और मारपीट की। उसके पुत्र के साथ भी मारपीट कर चेक लूट कर ले गए। पुलिस ने अब घटना में नामजद आरोपी के खिलाफ जांच आरंभ की है। बताया जाता है कि इनके बीच आपसी लेन देन का कोई विवाद है।

महिला पर जानलेवा हमला

महामंदिर पुलिस थाने में मेघवाल बस्ती की रहने वाली कमला पत्नी मालाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि सोजत रोड के आलावास हाल मेघवाल बस्ती में किराए पर रहने वाले अशोक पुत्र शेषाराम ने उसके घर में घुसकर मारपीट की और हथियार से जानलेवा हमला किया। महामंदिर पुलिस ने हत्या प्रयास में केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026