Doordrishti News Logo

अन्तिम चक्कर में बेहतरीन प्रदर्शन कर अचीवर्स डीबी रियल्टी की शानदार जीत

  • राजपूताना एण्ड सेन्ट्रल इण्डिया कप पोलो
  • रियल्टी टीम के डेनियल ओटामेंडी ने सात गोल कर मैच का रूख पलटा

जोधपुर, जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट,जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, एयरफोर्स रोड, पाबूपुरा में चल रहे 22वें जोधपुर पोलो सीजन 2021 में सोमवार को राजपूताना एण्ड सेन्ट्रल इण्डिया कप (10 गोल) टूर्नामेंट के तहत दोपहर 3 बजे जोधपुर टीम व अचीवर्स डीबी रियल्टी टीम के बीच खेले गये मैच में डीबी रियल्टी टीम ने जोधपुर टीम को सात के मुकाबले साढ़े नौ गोल कर ढ़ाई गोल के अन्तर से जीत दर्ज की। आधे गोल की शुरुआती बढ़त के साथ खेलने मैदान में उतरी रियल्टी टीम शुरुआती दो चक्कर के खेल होने तक जोधपुर टीम से बेहद पीछे थी, परन्तु अन्तिम दो चक्कर के खेल में टीम के डेनियल ओटामेंडी ने लगातार छह गोल करते हुए मैच का रूख पलटते हुए टीम की जीत निर्धारित कर दी।

अन्तिम चक्कर में बेहतरीन प्रदर्शन कर अचीवर्स डीबी रियल्टी की शानदार जीत

डेनियल ने कुल सात गोल किए। मैच के शुरुआत में ठा.हर्षवर्धन सिंह भांवरी ने गेंद फेंककर मैच शुरु करवाया। मैच के दौरान जोधपुर पोलो के मुख्य संरक्षक गजसिंह मैदान में उपस्थित थे। जोधपुर पोलो एवं इक्विस्टेरियन इंस्टीट्यूट के मानद सचिव कर्नल उम्मेदसिंह ने बताया कि जोधपुर टीम की ओर से खेलते हुए टीम के हूर अली व तीन हैण्डीकेप के खिलाड़ी कर्नल रवि राठौड़ वीएसएम (सेनि) ने पहले चक्कर में एक-एक गोल किया।

टीम के छह हैण्डीकेप के खिलाड़ी सिमरनसिंह शेरगिल ने दूसरे चक्कर में तीन व तीसरे चक्कर में दो गोल कर टीम को काफी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मुकाबले में रियल्टी टीम की ओर से खेलते हुए टीम के पांच हैण्डीकेप के अर्जेन्टीना के खिलाड़ी डेनियल ओटामेंडी ने पहले चक्कर में एक व तीसरे चक्कर में दो तथा चौथे अन्तिम चक्कर में लगातार चार गोल कर जोधपुर के हाथों से मैच छीन लिया। जोधपुर की टीम अन्तिम चक्कर में कोई गोल नहीं कर पाई। मैच के अम्पायर उदय कलान व सिद्धांत शर्मा थे जबकि रैफरी जरार्डो मेजिनी व मैच की कांमेन्ट्री अजितेज सिंह ने की।

मंगलवार को दोपहर 3 बजे खेला जायेगा टूर्नामेंट का अगला मैच

मंगलवार को रजनीगंधा अचीवर्स व पोलो फैक्ट्री 61 कैवेलरी के बीच टूर्नामेंट का अगला मैच दोपहर 3 बजे खेला जायेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026