Doordrishti News Logo

जाड़े ने जकड़ा जनजीवन: धूप खिलने से कुछ मिली राहत

जोधपुर, देश के उत्तरी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश के असर से प्रदेश में जाड़ा जम गया है। कई स्थानों पर पारा शून्य से नीचे चल रहा है। इधर मारवाड़ के रेगिस्तानी इलाकों में भी जाड़ा पूरी तरह जम गया और आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शीतलहर के प्रकोप से इंसानों के साथ पशु पक्षियों को भी बेहाल कर दिया है। जोधपुर शहर में आज अधिकतम तापमान में ज्यादा बढ़ोत्तरी तो नहीं हुई मगर धूप खिलने से सर्दी से कुछ राहत जरूर मिली। हवा की गति थमने से शीतलहर का आभास नहीं हुआ। मगर मौसम में पूर्णत: ठंडक घुली होने से छांव में जाते ही धूजणी छूट रही है। आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक बना रहा तो न्यूनतम सुबह के समय 6.9 डिग्री रहा। रविवारिय अवकाश के चलते ज्यादातर लोगों ने धूप में ही अपना समय बिताया।

मौसम विभाग ने आगामी 21 दिसम्बर तक इसी तरह सर्दी पड़ऩे के आसार जताए हैं। अभी दो तीन दिन तक शीतलहर का सामान करना पड़ेगा। बाद में तापमान बढऩे से सर्दी का असर कुछ कम हो पाएगा। खेत खलिहानों में फसलों पर ओस जम गई है तो कई जगहों पर नलों का पानी भी जम गया। शेखावटी इलाकों मे बर्फ की परतें जमने से जीवन बुरी तक प्रभावित हो रहा है। माउंट भी पारा जमाव बिंदू से नीचे चल रहा है।

कृषि विशेषज्ञों की मानें तो तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने के बाद सब्जियों की फसलों में पाला पड़ऩा शुरू हो जाता है। टमाटर, बैंगन, मिर्ची, गोभी जल्दी नष्ट होने वाली फसलें हैं। रबी की फसल जैसे गेहूं, सरसों, चना, अलसी, जीरा, धनिया, आदि पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। इसे रोकने के लिए गंधक के तेजाब का 0.1 फीसदी मिलाकर उसका छिड़क़ाव करना चाहिए।

तीन दिन और रहेगा शीतलहर का असर

प्रदेश सहित मारवाड़ में शीतलहर का असर आगामी तीन दिनों तक और रह सकता है। 21 दिसम्बर के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर भी कम होगा और सर्दी से कुछ राहत मिलने लगेगी। तापमान बढ़ेगा और शीतलहर भी कम पड़ जाएगी। प्रदेश के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो ऑरेंज कार्ड जारी किया है। जिसमें जोधपुर संभाग भी शामिल है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026