Doordrishti News Logo

फैक्ट्री से ब्राश मशीन चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, माल खरीदने वाला कबाड़ी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जोधपुर, शहर की बासनी पुलिस ने फैक्ट्री में चोरी के एक मामले में गुरुवार को कबाड़ी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि गणपति स्टील एमआईए बासनी निवासी धीरजसिंह पुत्र सावतसिंह की ओर से रिपोर्ट दी गई। जिसमें बताया कि वे वहां पर मैनेजर है। जहां 11 दिसंबर की रात को अज्ञात चोरों द्वारा फैक्ट्री परिसर से होट रोलिंग मशीन की 12 चौक ब्राश चोरी की गई। जिनका वजन 60 से 70 किलो प्रति चोक ब्राश (पीतल) था। जिसकी कीमत करीब 25,0000 रुपये थी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की। जिस पर श्रमिक कॉलोनी निवासी दिनेश पुत्र नाथूलाल और वहीं के रहने वाले हरिश पुत्र मोहन जोगी को दस्तयाब कर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की वारदात स्वीकार की। जिस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इंद्रा नगर निवासी दिनेश कुमावत पुत्र सुंडाराम को गिरफ्तार किया। दिनेश ने इनसे चोरी का माल खरीदा था। चोरों की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद कर लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026